Send us Email

August to October 2012 Current Affairs


Current Affairs and General Knowledge for IBPS Exams


 भारत ने किसे हराकर पुरुष वर्ग में लगातार तीसरी बार विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता 2012 जीत ली? फाइनल मैच पंजाब प्रांत के लुधियाना के गुरु नानक देव स्टेडियम में 15 दिसंबर 2012 को खेला गया.
a. कनाडा
b. पाकिस्तान
c. मलेशिया
d. डेनमार्क
Answer: (b) पाकिस्तान
 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 रैंकिंग में भारत 120 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. इस सूची में पहला स्थान किस देश का है? आईसीसी ने यह सूची 10 दिसंबर 2012 को जारी की.
a. श्रीलंका
b. वेस्टइंडीज
c. ऑस्ट्रेलिया
d. इंग्लैंड
Answer: (a) श्रीलंका
 स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी ने एक वर्ष में सर्वाधिक गोल करने का जर्मनी के फुटबॉल खिलाड़ी गेर्ड मूलर द्वारा वर्ष 1972  में बनाए गए 85 गोल के रिकॉर्ड को 10 दिसंबर 2012 को तोड़ दिया. लियोनेल मेस्सी निम्नलिखित में से किस देश का खिलाड़ी है?
a. बार्सीलोना
b. जर्मनी
c. फ्रांस
d. ऑस्ट्रिया
Answer: (a) बार्सीलोना
 भाऊसाहेब निंबालकर का अपने 93वें जन्मदिन से एक दिन पहले 11 दिसंबर 2012 को निधन हो गया. उनका संबंध निम्नलिखित में से किससे था.
a. हाकी
b. क्रिकेट
c. कुश्ती
d. घुड़सवारी
Answer: (b) क्रिकेट
 महिला वर्ग में लगातार दूसरी बार विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता 2012 निम्नलिखित में से किस देश ने जीती? फाइनल मैच पंजाब प्रांत के लुधियाना के गुरु नानक देव स्टेडियम में 15 दिसंबर 2012 को खेला गया.
a. कनाडा
b. पाकिस्तान
c. मलेशिया
d. भारत
Answer: (d) भारत
 हमारी बेटी, उसका कल योजना 10 दिसंबर 2012 को प्रारंभ की गई. यह योजना किस राज्य सरकार ने शुरू ने किया? 

a. उत्तर प्रदेश
b.  बिहार
c. छत्तीसगढ़
d. राजस्थान
Answer: (a) उत्तर प्रदेश
 पंडित रविशंकर का अमेरिका के सेन डियागो में 12 दिसंबर 2012 को निधन हो गया. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से था?
a. सितार वादन
b. गिटार वादन
c. शहनाई वादन
d. सरोद वादन
Answer: (a) सितार वादन
 नैना लाल किदवई  को वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (फिक्की) का अध्यक्ष 15 दिसंबर 2012 को निर्वाचित किया गया. इनके संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
a. नैना लाल किदवई फिक्की की अध्यक्ष निर्वाचित होने वाली पहली महिला बनी.
b. नैना लाल किदवई ने आरवी कनोडिया का स्थान लिया.
c. फिक्की की अध्यक्ष निर्वाचित होने के पहले नैना लाल किदवई भारत में एचएसबीसी बैंक की देश प्रमुख  थी.
d. वह भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं.
Answer: (d) वह भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं.
 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का 12 दिसंबर 2012 को निधन हो गया. उनके संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नही है. 
a. वह 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से पृथक राज्य उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री बने.
b. वह देहरादून विधानसभा क्षेत्र से उत्तराखंड राज्य विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए.
c. नित्यानंद स्वामी का जन्म हरियाणा में हुआ था.
d. वह वर्ष 1991 में उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के उपसभापति रहे और 1992 में सभापति बने.
Answer: (b) वह देहरादून विधानसभा क्षेत्र से उत्तराखंड राज्य विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए.
 पंडित रविशंकर का अमेरिका के सेन डियागो में 12 दिसंबर 2012 को निधन हो गया. निम्नलिखित में से किस सम्मान से उन्हें सम्मानित नहीं किया गया?
a. भारत रत्न
b. पद्म विभूषण
c. ग्रेमी अवार्ड
d. ऑस्कर पुरस्कार
Answer: (d) ऑस्कर पुरस्कार
अमरीका और यूरोप के बाजारों में मांग कम होने के कारण नवंबर 2012 में भारत का निर्यात कितने प्रतिशत घट गया? यह आंकड़े 11 दिसंबर 2012 को जारी किए गए.  नवंबर 2011 में 23 अरब 20 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ था.
a. 4.17
b. 6.35
c. 5.62
d. 3.85
Answer: (a) 4.17
 यूरोपीय संघ, सीरिया में गृहयुद्ध के पीड़ितों को तीन करोड़ यूरो की अतिरिक्त मानवीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया. इसके निर्णय के बाद यूरोपीय आयोग के द्वारा सीरिया को दी जा रही मानवीय सहायता की कुल धनराशि कितनी हो जाएगी? यूरोपीय आयोग द्वारा यह निर्णय 10 दिसंबर 2012 को जारी किया गया.
a. 106 यूरो
b. 126 यूरो
c. 96 यूरो
d. 120 यूरो
Answer: (b) 126 यूरो
 अमरीका की राष्ट्रीय ख़ुफ़िया परिषद (नेशनल इंटेलीजेंस काउंसिल,एनआइसी) द्वारा जारी रिपोर्ट वैश्विक रुझान-2030: वैकल्पिक दुनिया के अनुसार वर्ष 2030 तक कौन सा देश विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी? यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2012 को जारी किया गया.
a. भारत
b. चीन
c. अमेरिका
d. जापान
Answer: (b) चीन
 थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर नवंबर 2012 में घटकर 7.24 प्रतिशत हो गई. अक्टूबर 2012 में यह कितनी थी? यह आंकड़े 15 दिसंबर 2012 को जारी किए गए.
a. 7.45 प्रतिशत
b. 8.45 प्रतिशत
c. 7.95 प्रतिशत
d. 7.00प्रतिशत
Answer: (a) 7.45 प्रतिशत
 नवंबर 2012 में भारत के आयात में 6.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 41 अरब 50 करोड़ डॉलर पहुंच गया. नवंबर 2012 में भारत का व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) निम्नलिखित में से कितना रहा? यह आंकड़े 11 दिसंबर 2012 को जारी किए गए. 
a. 20 अरब 28 करोड़ डॉलर
b. 19 अरब 28 करोड़ डॉलर
c. 10 अरब 45 करोड़ डॉलर
d. 15 अरब 70 करोड़ डॉलर
Answer: (b) 19 अरब 28 करोड़ डॉलर


Facebook Comment